उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) की ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) की ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
/ July 29, 2026
Submitted by
pawankumar
on July 29, 2026
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) की ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सोमवार, 27 जुलाई 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, द्वाराहाट तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
निरीक्षण के साथ-साथ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के प्रचार प्रसार एवं प्रवेश बढ़ाने के उद्देश्य से द्वाराहाट में विद्यार्थियों के साथ एक सामूहिक संवाद किया गया। इस दौरान कुलसचिव ने स्थानीय ग्राम प्रधान एवं आम जनमानस से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के वर्तमान प्रवेश सत्र और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, गोपनीयता, अनुशासन और डबल लॉक व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। द्वाराहाट परीक्षा केंद्र में प्राचार्य प्रो. डी.सी. पंत व समन्वयक डॉ. प्रकाश चंद्र उपस्थित रहे, जहां पंजीकृत 22 में से 21 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए।
रानीखेत परीक्षा केंद्र में प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे व क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे. एस. रावत उपस्थित रहे, जहाँ दोपहर की पाली में पंजीकृत 22 में से 20 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान कुलसचिव ने केंद्राध्यक्षों, समन्वयकों और परीक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संचालित की जाएं और परीक्षार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा प्रणाली विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है और परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।