Skip to main content

(आवेदन अवधि: 01 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक)

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), प्रमाणपत्र (Certificate), डिप्लोमा (Diploma) एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PG Diploma) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक सभी नवीन एवं पूर्व से नामांकित शिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 हेतु प्रवेश प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से प्रारम्भ की जा रही है। प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर सम्पन्न की जाएगी। अभ्यर्थी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: https://online.uou.ac.in/

सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका (Admission Prospectus) का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर उसमें उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

प्रवेश आवेदन पत्र भरते समय अपना ABC ID एवं DEB ID सही एवं अनिवार्य रूप से अंकित करें। गलत अथवा अपूर्ण ABC ID या DEB ID दर्ज किए जाने की स्थिति में विश्वविद्यालय नियमानुसार आपका प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।

प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी, प्रवेश विवरणिका तथा अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uou.ac.in का अवलोकन करें।

आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

 

भवदीय,

प्रभारी, प्रवेश
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय

 

दिनांक: 30/ 06/ 2026

 

Attachment Size
About the University -1 1.16 MB
About the University -2 425.25 KB
Rules and Regulations 927.73 KB
Graduation_Programmes 1.52 MB
Post Graduate Programmes 1.46 MB
Diploma Programmes 827.47 KB
Certificate Programmes 775.54 KB
LSC 156.21 KB
Admission Form-2026 341.96 KB
Exam City 103.16 KB
BOB Challan 350.86 KB
Date
English