Skip to main content

जनवरी 2026 सत्र में नवप्रवेशित सभी शिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने One View Portal में उपलब्धफोटोहस्ताक्षर एवं पात्रता संबंधी अभिलेखों (Eligibility Documents) की उपलब्धता एवं दृश्यता (Visibility) का अवलोकन कर लें।

यदि किसी शिक्षार्थी का फोटोहस्ताक्षर अथवा पात्रता संबंधी अभिलेख पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा हैअस्पष्ट हैअपूर्ण है अथवा त्रुटिपूर्ण रूप से अपलोड हुआ हैतो ऐसे शिक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से स्वयं उक्त अभिलेखों को दिनांक 20 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड/अद्यतन (Update) कर लें।

अपलोड/अद्यतन लिंक : https://online.uou.ac.in/SA_IMAGEEDITING.aspx 

महत्वपूर्ण:उपरोक्त लिंक पर प्रवेश करने के उपरांत शिक्षार्थी केवल उन्हीं अभिलेखों (फोटोहस्ताक्षर अथवा पात्रता संबंधी दस्तावेज़ों) को अपलोड/अद्यतन कर सकेंगेजो वर्तमान में उपलब्ध नहीं हैंप्रदर्शित नहीं हो रहे हैं अथवा त्रुटिपूर्ण हैं। जो अभिलेख सही रूप से उपलब्ध हैंउनमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

शिक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अभिलेख स्पष्टपठनीय एवं निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपलोड करें। निर्धारित तिथि तक आवश्यक अभिलेखों को अपलोड/अद्यतन न करने की स्थिति में प्रवेश सत्यापन, नामांकन अनुमोदन तथा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में विलम्ब हो सकता हैजिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षार्थी की होगी।

किसी भी प्रकार की सहायता अथवा मार्गदर्शन हेतु शिक्षार्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र/अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं अथवा [email protected] पर ई-मेल भेज सकते हैं।

--

प्रभारी प्रवेश

09/ 06/ 2026

Date
English