दिनांक 20 जनवरी, 2026 को जारी सूचना “सत्र जुलाई 2025 में मनोविज्ञान के कार्यक्रमों/पाठ्यक्रमों में पंजीकृत शिक्षार्थियों के शुल्क वापसी” (https://uou.ac.in/
अतः ऐसे शिक्षार्थी जिनकी शुल्क वापसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है वह सभी अपने सभी सही अभिलेख निम्न लिंक का प्रयोग कर 07 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं जिसके उपरांत शुल्क वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी|
इसके अतिरिक्त, यदि किसी शिक्षार्थी ने शुल्क वापसी हेतु अभी तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है अथवा किसी अन्य कारणवश उसकी शुल्क वापसी नहीं हो पाई है, तो वह आवश्यक अभिलेखों सहित प्रवेश विभाग से संपर्क कर सकता/सकती है, ताकि प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
अत्यंत महत्वपूर्ण: शुल्क वापसी के लिए बैंक खाता का नाम केवल शिक्षार्थी के नाम से ही पंजीकृत होना अनिवार्य है जिसके उपरांत ही शुल्क वापसी होगी, अन्य किसी भी व्यक्ति के नाम से बैंक खाता होने की स्थिति में शुल्क वापसी की प्रक्रिया सही अभिलेख मिलने तक रोक दी जाएगी|
आवेदन केवल निम्न आवेदन फॉर्म के माध्यम से प्रेषित करें: https://forms.gle/
--
प्रवेश विभाग
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी
Hello Haldwani

