माननीय कुलपति जी ने एमबीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
माननीय कुलपति जी ने एमबीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
/ July 28, 2026
Submitted by
pawankumar
on July 28, 2026
माननीय कुलपति जी ने एमबीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण।
माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का अवलोकन किया तथा केंद्र पर परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्राधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।