Skip to main content

विभिन्न शिक्षार्थियों से प्राप्त अनुरोधों के दृष्टिगत, जो विश्वविद्यालय के किसी कार्यक्रम में पूर्व से नामांकित हैं, किन्तु उसी कार्यक्रम के शेष सेमेस्टर/वर्ष ( प्रथम सेमेस्टर एवं नए प्रवेश को छोड़ कर) में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए हैं, ऐसे शिक्षार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु दो अतिरिक्त दिवस अर्थात् 15 अक्टूबर 2026 तक का समय प्रदान किया जाता है। सत्र जुलाई 2026 में प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश (अर्थात  नए प्रवेश) 13 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं।

अतः ऐसे सभी शिक्षार्थी, जिनकी द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठ सेमेस्टर (यथालागू) की प्रवेश प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी प्रकार के विस्तार पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रवेश विवरणिका हेतु यहाँ क्लिक करें: https://uou.ac.in/announcement/2026/06/6192

--

भवदीय,

प्रभारी प्रवेश

Date
English