Skip to main content

सूचना : नेपाली शिक्षार्थियों के लिए प्रवेश संबंधी सूचना

(शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026)

 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग–दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (UGC-DEB), भारत सरकार के पत्र संख्या F.No. 36-2/2026 (DEB-NR) दिनांक 30 जून, 2026 के क्रम में यह सूचित किया जाता है कि नेपाली शिक्षार्थी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के विधिवत मान्यता प्राप्त मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के पात्र हैं।

इच्छुक नेपाली शिक्षार्थी शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त ODL कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।

नेपाली शिक्षार्थियों के प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक अभिलेख, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि नवीनतम जानकारी एवं अद्यतन निर्देशों के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

--

भवदीय,

प्रभारी, प्रवेश
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी

दिनांक: 02 जुलाई, 2026

Date
English

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232