Skip to main content

आवश्यक सूचना

एमएजेएमसी अंतिम सेमेस्‍टर (शीतकालीन सत्र) के मुख्‍य और बैक परीक्षा के सभी शिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन शिक्षार्थियों ने अभी तक अपना लघुशोध प्रबन्‍ध विश्‍वविद्यालय में जमा नहीं किया है वे सभी 15 फरवरी, 2023 तक अपना लघुशोध जमा करवा दें। इसके बाद कोई भी लघुशोध स्‍वीकार नहीं किया जाएगा। लघुशोध विभाग द्वारा जारी लघुशोध निर्देशिका और आयोजित की गई 4 दिवसीय कार्यशाला के अनुरूप ही होनी चाहिए।  

 

डॉ0 राकेश चन्‍द्र रयाल

समन्‍वयक

पत्रकारिता एवं मीडिया अध्‍ययन विद्याशाखा

उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय 

Date
English