Skip to main content
पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा के अंतर्गत संचालित एमएजेएमसी और पीजीडीजेएमसी के अंतिम सेमेस्टर के शिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनकी मौखिक परीक्षा 9 सितंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से विश्वविद्यालय मुख्यालय हल्द्वानी और विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में आयोजित की जानी हैं।  कुमाऊं क्षेत्र के शिक्षार्थियों के लिए हल्द्वानी मुख्यालय तथा गढ़वाल क्षेत्र के शिक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर में मौखिक परीक्षा आयोजित होंगी। शिक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि वे मौखिक परीक्षा में अपने लघु शोधप्रबन्ध की एक प्रति अवश्य साथ लाएं। लघु शोध की प्रति लिए बगैर मौखिक परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। 
 
डॉ0 राकेश चन्द्र रयाल
विभागाध्यक्ष
पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन  विद्याशाखा 
Date
English