Skip to main content

हर व्यक्ति की पोषक तत्वों की आवश्यकता अलग-अलग होती है। पोषक तत्वों की आवश्यकता निर्धारित होती है, व्यक्ति की उम्र, लिंग व व्यवसाय से एक व्यक्ति के लिये आहार नियोजन आसान है, किन्तु एक परिवार के कई व्यक्तियों के लिये जिनकी उम्र, स्थिति अलग-अलग होती है। हर व्यक्ति के पौष्टिक तत्वों की माँग अलग-अलग होती है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति के लिये अलग-अलग भोजन नहीं बन सकता। परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के लिये उचित पोषण आवश्यक होता है और परिवार के सभी सदस्यों को उचित पोषण मिले, इसके लिये आहार नियोजन आवश्यक है जिसका मुख्य आधार सभी को सन्तुलित भोजन देना ही होता है। आहार नियोजन के विषय में विस्तार से जानकारी लेकर आ रही है उत्तराखण्ड मुक्त विश्ववविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग से डॉ० प्रीती बोरा।-

Audio file

आहार एवं पोषण व्याख्यान श्रृंखला भाग - 03.mp3

UOU Faculty
Participants
Anil Nailwal
Language
Hindi
Format
Lecture