दीक्षारंभ कार्यक्रम
राजनीति विज्ञान विभाग
राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश-प्राप्त, समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर के शिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 2 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) की प्रक्रिया, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं तथा अपने विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान करना है। साथ ही, शिक्षार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा को सुगम एवं प्रभावी बनाने में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
अतः समस्त शिक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सहभागिता करें तथा अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं के समाधान हेतु इस अवसर का लाभ उठाएँ।
कार्यक्रम में सहभागिता हेतु ऑनलाइन लिंक संलग्न है। कृपया दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समय पर कार्यक्रम से जुड़ें।
Meeting link: https://meet.google.com/hhg-whmc-qpp
राजनीति विज्ञान विभाग
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
जो शिक्षार्थी अभी तक विभाग के आधिकारिक Whatsapp channel से नहीं जुड़ें हैं, निम्न लिंक के माध्यम से चैनल से जुड़ सकते हैं-
For BA learners: https://whatsapp.com/channel/0029VassfAQCMY09lGidGE2z
For MA learners: https://whatsapp.com/channel/0029VaoVc2vBadmcSxy9303A
