उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पीएच.डी. शोध उपाधि हेतु पंजीकृत शोधार्थियों के मध्य शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा गुणवत्तापरक शोध कार्य किये जाने के उद्देश्य से पीएच.डी. शोध अध्येतावृत्ति (फेलोशिप) 2026-27 प्रारम्भ की जा रही है | इस योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा चयनित शोधार्थी हेतु 5000 (पांच हजार) की धनराशि प्रति माह प्रदान की जाएगी। शोधार्थी को यह धनराशि चयन होने के उपरांत से अधिकतम 2 वर्ष तक अथवा शोध कार्य जमा करने तक (जो भी पहले हो) प्रदान की जाएगी |
अतः इच्छुक एवं पात्र पीएच.डी. शोधार्थी शोध अध्येतावृत्ति (फेलोशिप) 2026-27 हेतु दिनांक 18 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
आवेदन संबंधी निर्देश
आवेदन प्रपत्र दिनांक 18 जून 2026 से उपलब्ध होगा |
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित है |
आवेदन करने से पूर्व कृपया दिशा-निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें |
सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे |
किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे |
अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अवलोकन करें |
Hello Haldwani

