Skip to main content

उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्‍ययन विद्याशाखा के अतंर्गत अध्‍ययनरत समस्‍त कार्यकर्मो के समस्त सेमेस्‍टर के छात्रों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय द्वारा उनके लिए 4 दिवसीय ऑनलाईन विशेष परामर्श सत्र/कार्यशाला का आयोजन 19 जनवरी 2022 से किया जा रहा है, जो 22 जनवरी,2022 तक चलेगी। कार्यशाला में विषय के अकादमिक व प्रोफेसनल क्षेत्र से जुडे कई वरिष्‍ठ विशेषज्ञ छात्रों को विषय की जानकारी देंगे। कार्यशाला में पत्रकारिता एवं मीडिया अध्‍ययन के विभिन्‍न कार्यक्रमों के अंतर्गत अध्‍ययनरत शिक्षार्थियों को पाठ्यवस्‍तु व अध्‍ययन सामग्री के साथ-साथ मीडिया की व्यवहारिक जानकारी भी दी जाएगी। कार्यशाला प्रति दिन 10:30 से शुरू होकर 3 बजे तक चलेगी। ऑनलाइल कार्यशाला से जुड़ने के लिए ज़ूम मीटिंग का लिंक विभाग द्वारा बनाये गए व्हाट्सअप ग्रुप तथा अध्ययन केंद्रों के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।

Date
English