Skip to main content

यूओयू कर्मी निर्मला मेहता ने पैरा लॉन बॉल में जीता गोल्ड मैडल

यूओयू कर्मी निर्मला मेहता ने पैरा लॉन बॉल में जीता गोल्ड मैडल

Prize
यूओयू कर्मी निर्मला मेहता ने पैरा लॉन बॉल में जीता गोल्ड मैडल गुवाहाटी में आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स नेशनल चैंपियनशिप में निर्मला मेहता ने जीते गोल्ड व सिल्वर, माननीय कुलपति जी ने दी बधाई गुवाहाटी (असम): सरुसाजाई स्टेडियम, गुवाहाटी में 25 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 का सफल आयोजन हुआ। ऑल असम पैरा लॉन बॉल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया का सहयोग रहा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों से लगभग 120 पैरा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट्स में ही भाग ले सकता था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्मिक निर्मला मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए B6 कैटेगरी में वूमेन डबल एवं वूमेन ट्रिपल इवेंट्स में प्रतिभाग किया। उन्होंने वूमेन डबल में सिल्वर मेडल तथा वूमेन ट्रिपल में गोल्ड मेडल जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। निर्मला मेहता की इस सफलता पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। निर्मला की इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232