उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरकाशी के अंतर्गत किए जा रहे प्रचार प्रसार कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरकाशी के अंतर्गत किए जा रहे प्रचार प्रसार कार्यक्रम
/ May 18, 2026
Submitted by
pawankumar
on May 18, 2026
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरकाशी के अंतर्गत किए जा रहे प्रचार प्रसार कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कालेज गंगोली में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों का प्रसार कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सहायक निदेशक श्री अनिल कंडारी के द्वारा कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया ।
उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की प्रक्रिया व विश्वविद्यालय के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया । राजकीय इण्टर कॉलेज के शिक्षकों व प्रधानाचार्य के द्वारा भी मुक्त विश्वविद्यालय व इसके पाठ्यक्रमों को लेकर बहुत सारे प्रश्न किए गए जिनका की समाधान प्रचार प्रसार टीम द्वारा किया गया ।इस प्रचार प्रसार कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ,शिक्षकों व कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
श्री कंडारी द्वारा सभी जनों से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रचार प्रसार कार्यक्रम में सहयोग हेतु अपील की गई। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक श्री धनेश्वर नेगी भी उपस्थित थे।