Skip to main content

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका ‘विदुषी संवाद’ के प्रथम अंक का एकादश दीक्षांत समारोह में विमोचन

Program
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका ‘विदुषी संवाद’ के प्रथम अंक का एकादश दीक्षांत समारोह में विमोचन हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के एकादश दीक्षांत समारोह के अवसर पर बुधवार, 18 नवम्बर को विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति एवं उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी द्वारा विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की अर्धवार्षिक शोध पत्रिका ‘विदुषी संवाद’ के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी तथा समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। ‘विदुषी संवाद’ एक पीयर-रिव्यूड (समकक्ष-समीक्षित) एवं रेफर्ड शोध पत्रिका है, जिसमें महिला-केंद्रित विषयों, विशेष रूप से उत्तराखण्ड की महिलाओं से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं समकालीन विमर्शों को अकादमिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका में उत्तराखण्ड की महिलाओं के विविध अनुभवों, योगदान, चुनौतियों एवं संभावनाओं से संबंधित एक दर्जन से अधिक शोध आलेख प्रकाशित किए गए हैं। इसका उद्देश्य महिला विषयक अध्ययन एवं शोध को अकादमिक मंच प्रदान करना तथा संबंधित विषयों पर सार्थक बौद्धिक विमर्श को प्रोत्साहित करना है। पत्रिका का संपादन उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान विद्याशाखा की निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश द्वारा किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा महिला अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।