Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नव प्रवेशितों के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम

Prachar Prasar
*उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नव प्रवेशितों के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम* डीo डीo कॉलेज देहरादून अध्ययन केंद्र संख्या 11115 में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। *दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो नवीन चंद लोहनी जी द्वारा किया गया।* दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सुविधाओं एवं विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो लोहनी जी ने संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जिसमें विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सम्बन्ध व प्रवेश के सम्बन्ध में जानकारी दी। सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविन्द सिंह रावत ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन केंद्र में संचालित विभिन्न विषयों के साथ स्नातक और परास्नातक के अवसर उपलब्ध हैं साथ ही कई डिप्लोमा कोर्स भी चल रहे हैं जिनका लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जोशना रमोला ने छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं