दिनांक 21 फरवरी 2026 को आयोजित विद्या परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में, एजेंडा बिंदु 34.12 (पुनः पंजीकरण के प्रावधान) के संबंध में अवगत कराया जाता है कि विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों पर विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि शैक्षणिक सत्र जनवरी 2026 हेतु शिक्षार्थियों को पुनः पंजीकरण का एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए।
यह अवसर "21 फरवरी 2026" से शैक्षणिक सत्र 'जनवरी 2026' की प्रवेश की अंतिम तिथि तक मान्य रहेगा।
अतः सभी इच्छुक शिक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे प्रवेश की अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन [email protected] पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
(प्रवेश प्रभारी)
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
दिनांक: 21 फरवरी 2026
