दिनांक 17 फरवरी को विधि विद्या शाखा के समन्वयक डॉक्टर दीपांकुर जोशी द्वारा डॉक्टर आर एस तोलिया राज्य प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में बिहार से आये प्रशिक्षुओं के बैच को सूचना के अधिकार पर विशेष आमंत्रित व्याख्यान दिया गया
दिनांक 17 फरवरी को विधि विद्या शाखा के समन्वयक डॉक्टर दीपांकुर जोशी द्वारा डॉक्टर आर एस तोलिया राज्य प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में बिहार से आये प्रशिक्षुओं के बैच को सूचना के अधिकार पर विशेष आमंत्रित व्याख्यान दिया गया l बिहार से आए प्रशिक्षुओ द्वारा व्याख्यान को काफी सराहा गया l व्याख्यान में सूचना के अधिकार की बारीकीओं पर चर्चा की गई l डॉ जोशी डॉक्टर रघुनंदन सिंह टोलिया राज्य प्रशासनिक अकादमी में सूचना के अधिकार के रिसोर्स पर्सन के रूप में पिछले 10 वर्षों से व्याख्या दे रहे हैं l डॉक्टर जोशी द्वारा उत्तराखंड राज्य के लगभग प्रत्येक जिले में सूचना के अधिकार पर आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान दिए जा चुके हैं l उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विधि विद्या शाखा द्वारा सूचना के अधिकार पर प्रमाण पत्र कार्यक्रम भी 2018 से चलाया जा रहा है जिसमें अनेक छात्रों द्वारा इसका लाभ लिया जा चुका हैl इसके अलावा स्किल एनहैंसमेंट कोर्स के अंतर्गत भी इस कार्यक्रम में 10000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं l सूचना के अधिकार में जागरूकता के लिए डॉक्टर दीपांकुर जोशी द्वारा पिछले 10 वर्षों से सराहनीय कार्य किया जा रहा है l
- Log in to post comments
Hello Haldwani

