उच्च शिक्षा चिंतन शिविर एवं शिक्षा संवाद” में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी जी ने की सहभागिता
राजधानी देहरादून में आयोजित “उच्च शिक्षा चिंतन शिविर एवं शिक्षा संवाद (Shiksha Samvad)” कार्यक्रम ने राज्य की उच्च शिक्षा नीति को नई दिशा देने की पहल की है। यह दो दिवसीय आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं Elets Technomedia के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के पहले दिन राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी जी वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे “Digital Transformation & Blended Learning in Higher Education” विषय पर अपने विचार रखेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से यह सहभागिता राज्य में डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग और दूरस्थ अध्ययन की दिशा में चल रहे प्रयासों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में प्रभारी एन. ई. पी. प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल, कुलसचिव डॉ खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ सोमेश कुमार, विश्वविद्यालय के तीन शोधार्थी तथा तीन एन एस एस विद्यार्थी भी प्रतिभागिता कर रहे हैं।
- Log in to post comments
