Skip to main content

बी.एड. (विशेष शिक्षा) पाठयक्रम सत्र 2023 में आदर्श अध्ययन केंद्र हल्द्वानी व देहरादून में नामांकित नव प्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा मुख्य परिसर हल्द्वानी में दिनांक 05/12/2023 व देहरादून परिसर में दिनांक 08/12/2023 एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम (Induction Program) में प्रतिभाग नही किया गया है। आदर्श अध्ययन केंद्र हल्द्वानी व देहरादून में नामांकित नव प्रवेशी अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिये दिनांक 17/12/2023 को एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम (Induction Program) का आयोजन प्रात: 10 बजे से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के मुख्य परिसर, ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वविद्यालय मार्ग, तीन पानी बायपास रोड, हल्द्वानी में किया जा रहा है। प्रबोधन कार्यक्रम (Induction Program) की उपस्थिति विवि द्वारा भारतीय पुनर्वास परिषद, नयी दिल्ली को भेजी जानी है। पूर्व में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम (Induction Program) में अनुपस्थित विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है।

Date
English