नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के अध्ययन केंद्र 19001, पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर, बागेश्वर में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन प्रणाली तथा परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, अध्ययन सामग्री, परीक्षाओं एवं असाइनमेंट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, समयबद्ध तरीके से असाइनमेंट पूर्ण करने तथा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और अवसरों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपनी शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ करने में सहायता मिली।इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी, सहायक समन्वयक डॉ. अखिलेश चौहान, डॉ. देवेंद्र राणा डॉ. हेमलता पांडे डॉ. प्रवीण कुमार आदि सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से जोड़ने तथा उनकी अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
- Log in to post comments
