Skip to main content

कुलपति महोदय द्वारा एम.ए. गृह विज्ञान कार्यशाला का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन:

कुलपति महोदय द्वारा एम.ए. गृह विज्ञान कार्यशाला का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन:

Program
कुलपति महोदय द्वारा एम.ए. गृह विज्ञान कार्यशाला का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन: दिनांक 31 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एम.ए. गृह विज्ञान की कार्यशाला के अंतर्गत कुलपति महोदय ने कार्यशाला का निरीक्षण कर कार्यक्रम की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कार्यशाला से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। कुलपति महोदय ने कार्यशाला के आयोजन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा विभाग द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवाचार एवं कौशल विकास आधारित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास तथा व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त होने वाले व्यावहारिक अनुभवों की जानकारी दी और उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति महोदय के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह का वातावरण रहा तथा उन्होंने इसे अपने लिए प्रेरणादायी अनुभव बताया। गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से कुलपति महोदय को अवगत कराया। कार्यशाला में गृह विज्ञान के संकाय सदस्य डॉ० दीपिका वर्मा,डॉ० प्रीति बोरा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी, डॉ० ज्योति जोशी और शोधार्थी सुश्री ज्योति नौला उपस्थित रहें।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232