Skip to main content

वृद्धावस्था अपने साथ कई समस्यायें लाती है। इस आयु में शरीर अकड़ जाता है। आँखों की दृष्टि धुंधली हो जाती है और उर्जा का स्तर भी काफी हद तक कम हो जाता है। आपने अवश्य देखा होगा कि सामान्यतः वृद्ध लोग हल्के कपड़े पहनते हैं। अतः उनके पहनने के कपड़े ढीले-ढाले व आरामदायक होने चाहिये, न कि आधुनिक फैशन वाले। इसके अतिरिक्त उनके वस्त्रों में सामने की ओर बटन होने चाहिये तथा बटन व काज भी काफी बड़े होने चाहिये ताकि वृद्ध व्यक्ति उन्हें अच्छी तरह से देखकर लगा सकें। इस अवस्था में परिधान की क्या विशेषता हो इस बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आ रही हैं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञानं विभाग से डॉ० पूजा भट्ट।-

Audio file

वृद्धावस्था और परिधान.mp3

UOU Faculty
Participants
Anil Nailwal
Language
Hindi
Format
Lecture