06 जून 2026
सूचना
विषय: डिग्री प्रेषण हेतु पता संशोधन प्रपत्र भरने के संबंध में।
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री प्रमाण-पत्र डाक के माध्यम से प्रेषित किए जाने हैं। जिन विद्यार्थियों के पते में किसी प्रकार का संशोधन अथवा अद्यतन (Update) आवश्यक है, वे निर्धारित Address Correction Form को नीचे दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अवश्य भरें।
गूगल फॉर्म लिंक: https://forms.gle/QiCKyPdhZfUj2vS36
विद्यार्थी यह सुनिश्चित करें कि फॉर्म में दर्ज किया गया पता पूर्ण एवं सही हो, क्योंकि डिग्री प्रमाण-पत्र उसी पते पर भेजा जाएगा। गलत अथवा अपूर्ण पता होने की स्थिति में डिग्री प्रमाण-पत्र के वितरण में विलंब अथवा अन्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
अतः सभी संबंधित विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे शीघ्रातिशीघ्र उक्त फॉर्म भरकर अपना सही पता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
--
आदेशानुसार,
परीक्षा नियंत्रक
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी
