आज दिनाँक 06 अगस्त 2026 को माननीय कुलपति जी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्र एम बी पी जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में संचालित प्रातः पाली की परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया
आज दिनाँक 06 अगस्त 2026 को माननीय कुलपति जी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्र एम बी पी जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में संचालित प्रातः पाली की परीक्षा में औचक निरीक्षण एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। केंद्र में परीक्षाएं शांतिपूर्ण, एवं नकलविहीन संचालित कराई जा रही थीं। औचक निरीक्षण के दौरान सहायक समन्वयक डॉ अमिता प्रकाश, महाविद्यालय से डॉ एल एम पांडे, डॉ विमला सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ रेणु रानी मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट सहित अन्य स्टाफ़ मौजूद रहे।
माननीय कुलपति जी द्वारा प्रवेश प्रचार प्रसार पर चर्चा की तथा प्रवेश बढ़ाने पर सुझाव भी मांगे| प्रचार प्रसार हेतु एक बैनर भी लगाने का सुझाव दिया गया ।महाविद्यालय में पुस्तक मेला आयोजित करने पर भी विचार विमर्श किया गया।
माननीय कुलपति जी द्वारा क्षेत्रीय केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
- Log in to post comments
