उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोo नवीन चंद्र लोहनी जी का दौरा गंगोलीहाट स्थित "हिमालयन ग्राम विकास समिति" नामक एक गैर सरकारी संगठन (NGO) में हुआ
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोo नवीन चंद्र लोहनी जी का दौरा गंगोलीहाट स्थित "हिमालयन ग्राम विकास समिति" नामक एक गैर सरकारी संगठन (NGO) में हुआ
/ April 22, 2026
Submitted by
pawankumar
on April 22, 2026
दिनांक 20-04-2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोo नवीन चंद्र लोहनी जी का दौरा गंगोलीहाट स्थित "हिमालयन ग्राम विकास समिति" नामक एक गैर सरकारी संगठन (NGO) में हुआ। जहां उन्होंने एनजीओ के संचालक श्री राजेंद्र सिंह एवं अन्य स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उक्त संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही संस्था में समय-समय पर आयोजित होने वाले विज्ञान संबंधी आउटरीच कार्यक्रमों के बारे में श्री राजेंद्र सिंह द्वारा कुलपति जी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
संस्था द्वारा किए जा रहे मुख्य कार्यों में शिक्षा और जागरूकता, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुधार, स्वास्थ्य और जल आदि क्षेत्र शामिल हैं।
कुलपति महोदय द्वारा संस्था को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रचार सामग्री (पंपलेट, कैलेंडर आदि) एवं विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिकाएं भेंट स्वरूप प्रदान की गई। एवं आगामी जुलाई माह में निशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन संस्था में किए जाने हेतु भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया।
संस्था के सभी स्वयंसेवकों द्वारा मुक्त विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली की अत्यंत सराहना की गई। सभी ने कुलपति महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री भास्कर चंद्र जोशी मौजूद रहे।