Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एक विशेष प्रचार प्रसार कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों जोशीमठ , गोपेश्वर (चमोली), ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)और महलचोरी (गैरसैण) में आयोजित किया गए

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एक विशेष प्रचार प्रसार कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों जोशीमठ , गोपेश्वर (चमोली), ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)और महलचोरी (गैरसैण) में आयोजित किया गए

Prachar Prasar
कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र :उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एक विशेष प्रचार प्रसार कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों जोशीमठ , गोपेश्वर (चमोली), ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)और महलचोरी (गैरसैण) में आयोजित किया गए। यह कार्यक्रम चारों ही स्थानों में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे महिलाओं और युवाओं के स्वयं सहायता समूहों और राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के माध्यम से कराया गया । स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इन क्षेत्रों से जुड़े गाँवों में महिलाओं और युवाओं/ युवतियों की बैठक में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय के उद्देश्यों , पाठ्यक्रमों विशेषकर रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई । इन बैठकों में मुक्त विश्वविद्यालय से सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम में उपस्थितो को मुक्त विश्वविद्यालय की स्व-निर्देशित अध्ययन सामग्री, विभिन्न प्रकार की ऑडियो-वीडियो शिक्षण सामग्री आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थितों की बी.ए., बी.एससी. अथवा अन्य पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं प्रोफेशनल कोर्स कर “ड्यूल डिग्री” के बारे में बताया। साथ ही विश्वविद्यालय की लचीली शिक्षण व्यवस्था, स्वअध्ययन सामग्री, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अध्ययन सुविधा तथा रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग दिनांक १४ मई २०२६ को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के प्रचार -प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षकों को विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में, कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र से सहायक निदेशक श्रीमती प्रियंका लोहनी द्वारा विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा उन्हें प्रवेश लेने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानचर्या एवं अन्य शिक्षिकाए उपस्थित रहे। शिक्षिकाओं द्वारा भी विभिन्न प्रश्नों को रखा गया जिनका समाधान श्रीमती प्रियंका लोहानी द्वारा किया गया ।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232