उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम
प्रथम कार्यक्रम (दिनांक 21/8/2026)
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम
स्थान- रेडिएंट सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को प्रातः नेपाल प्रचार प्रसार टीम द्वारा रेडिएंट सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
टीम द्वारा कक्षा 12वीं के विज्ञान विषय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद किया गया।
श्रीमती लता के सी द्वारा सभी का स्वागत और अभिनंदन नेपाल की स्थानीय भाषा में किया गया।
उसके पश्चात विश्वविद्यालय के डॉ दीप प्रकाश ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया की किस प्रकार विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाता है और परीक्षा की क्या व्यवस्था होती है ।
इसके पश्चात श्रीमति रेखा बिष्ट द्वारा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुँचने के लिए निरंतर प्रयासरत है बल्कि नेपाल के शिक्षार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हो गया है ।
नेपाल के इच्छुक शिक्षार्थी नेपाल के आस पास के अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश ले सकते हैं ।
डॉ सुमित प्रसाद द्वारा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों के साथ-साथ कौशल विकास एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यालय के प्रचार्य श्री टी के भट्ट जी से भेंट की और उनके द्वारा विश्वविद्यालय की इस पहल को सराहा और टीम को धन्यवाद दिया।
- Log in to post comments
