Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का गंगोलीहाट एवं गणाई-गंगोली में शैक्षिक जागरूकता एवं प्रवेश प्रचार अभियान

Prachar Prasar
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का गंगोलीहाट एवं गणाई-गंगोली में शैक्षिक जागरूकता एवं प्रवेश प्रचार अभियान। हिमालयन ग्राम विकास समिति, गंगोलीहाट के सहयोग से इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन और गणाई-गंगोली महाविद्यालय में शैक्षिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित। दिनाँक - 21-08-2026 ​गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): उच्च शिक्षा को दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU), हल्द्वानी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में एक सघन प्रचार-प्रसार एवं शैक्षिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत क्षेत्र के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों—एक स्थानीय इंटर कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय, गणाई गंगोली—में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) के महत्व और अवसरों से अवगत कराया गया। ​इस कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व UOU हल्द्वानी मुख्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ से आए प्रतिनिधिमंडल ने किया, जिसमें अकादमिक निदेशक प्रोफेसर पी. डी. पंत, भौतिक विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. विशाल कुमार शर्मा, वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. सरस्वती नंदन ओझा एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक, पिथौरागढ़ श्री भास्कर चंद्र जोशी शामिल रहे। 1. प्रचार कार्यक्रम के प्रथम चरण में ​गंगोलीहाट में "निःशुल्क पुस्तक मेला" एवं करियर मार्गदर्शन अभियान के एक हिस्से के रूप में, स्थानीय इंटर कॉलेज में 'हिमालयन ग्राम विकास समिति', गंगोलीहाट के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय की टीम ने छात्रों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। प्रचार टीम ने विद्यार्थियों से दूरस्थ शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'निःशुल्क पुस्तक मेला' रहा, जहाँ दूरस्थ क्षेत्रों में शैक्षिक संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए विद्यार्थियों को विoविo की स्व-निर्देशित अध्ययन सामग्री (SILM) निःशुल्क वितरित की गई। इस आयोजन में हिमालयन ग्राम विकास समिति के श्री राजेंद्र बिष्ट और श्री लक्ष्मी भट्ट ने सक्रिय भूमिका निभाई। 2. प्रचार कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ​राजकीय महाविद्यालय, गणाई गंगोली में उच्च शिक्षा (ODL mode) पर जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में भी एक प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ विश्वविद्यालय से आई टीम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए UOU द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और अध्ययन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एक संवादात्मक सत्र भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। ​राजकीय महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह सहित सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा चंद, डॉ. शीतल आर्या, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. पूनम मियान, डॉ. दीपक कुमार कोठारी, डॉ. कल्पना जोशी, योग प्रशिक्षक श्री प्रकाश पाण्डे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र जोशी तथा शिक्षणेतर कर्मचारी श्री मनीष कुमार, श्री मनोज उप्रेती एवं श्री गोपाल चंद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। ​इन दोनों आयोजनों ने गंगोलीहाट और गणाई-गंगोली क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई