Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (KNOU),आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम सम्पन्न

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (KNOU),आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम सम्पन्न

Prachar Prasar
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (KNOU), दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित प्रोफेसर प्रो. क्वांग सिक चुंग के Visiting Professor Fellowship Programme के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम आज दिनांक 20 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। आज आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः 11:00 बजे विश्वविद्यालय अतिथि गृह स्थित सेमिनार हॉल में “Institutional Overview and Academic Practices at KNOU: A Perspective from Open and Distance Learning” विषय पर परिचयात्मक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्रो. चुंग ने KNOU की शैक्षणिक संरचना, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे “Interaction with Research and Innovation Cell” सत्र आयोजित हुआ, जिसमें “Overview of Research Activities at UOU and Interactive Discussion” विषय पर विश्वविद्यालय के शोध कार्यों पर चर्चा की गई तथा शोधार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद स्थापित हुआ। दोपहर 3:00 बजे से सेमिनार हॉल संख्या 301 में आयोजित मुख्य व्याख्यान में प्रो. चुंग ने “Virtual Learning Content and Learning Analytics: Trends and Applications in Open and Distance Learning” विषय पर व्याख्यान देते हुए डिजिटल शिक्षा, लर्निंग एनालिटिक्स, गेम-आधारित शिक्षण तथा क्लाउड-आधारित शिक्षण प्रणालियों के वर्तमान रुझानों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डेटा-आधारित शिक्षण सुधार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने कहा कि Visiting Professor Fellowship Programme के माध्यम से विश्वविद्यालय वैश्विक शैक्षणिक सहयोग की दिशा में सशक्त कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक समझ प्रदान करते हैं तथा शोध एवं नवाचार को नई दिशा देते हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. जितेन्द्र पांडे ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण के प्रयासों को गति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से संयुक्त शोध, सह-विकसित पाठ्यक्रम, MOOCs तथा प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षण नवाचारों पर ठोस कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं अधिकारीगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे तथा संवादात्मक सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि प्रो. क्वांग सिक चुंग 18 मार्च से 30 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय में प्रवास पर हैं तथा इस अवधि में विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। निकट भविष्य में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (KNOU) के मध्य औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किए जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। प्रो. चुंग का यह प्रवास विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है तथा वैश्विक सहयोग के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232