Skip to main content

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव में विद्यार्थियों हेतु विश्वविद्यालय जागरूकता एवं प्रवेश परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव में विद्यार्थियों हेतु विश्वविद्यालय जागरूकता एवं प्रवेश परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Prachar Prasar
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव में विद्यार्थियों हेतु विश्वविद्यालय जागरूकता एवं प्रवेश परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरमीडिएट अध्ययनरत एवं इंटर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे. एस. रावत, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या एवं कार्यालय सहायक उमा शंकर नेगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे. एस. रावत द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी नियमित बी.ए., बी.एससी. अथवा अन्य पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं प्रोफेशनल कोर्स कर “ड्यूल डिग्री” का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय की लचीली शिक्षण व्यवस्था, स्वअध्ययन सामग्री, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अध्ययन सुविधा तथा रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या द्वारा विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रणाली तथा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। कार्यालय सहायक उमा शंकर नेगी द्वारा विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार विद्यार्थी नौकरी करते हुए अथवा घर पर रहकर भी अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की सुलभ एवं छात्रहितैषी व्यवस्था, अध्ययन केंद्रों की भूमिका तथा परीक्षा प्रणाली के विषय में भी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से संगीत, शिक्षा, गृह विज्ञान, एम.एस.डब्ल्यू., योग, साइबर सिक्योरिटी, मानवाधिकार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा अन्य व्यावसायिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के संबंध में रुचि दिखाई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित भाषा पाठ्यक्रमों, कंप्यूटर शिक्षा, पर्यटन एवं आतिथ्य, उद्यमिता विकास तथा स्वरोजगार उन्मुख कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र द्वारा इंटर कॉलेज को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रणाली (Annual Mode) की कुछ अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें भी भेंट की गईं, ताकि छात्र-छात्राएं इन पुस्तकों का लाभ उठाकर अपने ज्ञान एवं अध्ययन को और अधिक समृद्ध कर सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए विश्वविद्यालय की प्रवेश एवं अध्ययन प्रणाली के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232