"राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी" में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी,रुड़की तथा कर्णप्रयाग क्षेत्र के M.Sc.जन्तु विज्ञान विषयों में पंजीकृत शिक्षार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम
"राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी" में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी,रुड़की तथा कर्णप्रयाग क्षेत्र के M.Sc.जन्तु विज्ञान विषयों में पंजीकृत शिक्षार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम
/ June 09, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 9, 2026
"राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी" में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी,रुड़की तथा कर्णप्रयाग क्षेत्र के M.Sc.जन्तु विज्ञान विषयों में पंजीकृत शिक्षार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। दिनांक 8/6/2026 से शुरू इस जन्तु विज्ञान कार्यशाला एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर मधु थपलियाल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में एमएससी जन्तु विज्ञान (प्रथम व तृतीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री अनिल कंडारी द्वारा उपस्थित सभी शिक्षार्थियों को विज्ञान विषयों में प्रयोगात्मक कार्य की अनिवार्यता एवं इसके महत्व की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने शिक्षार्थियों को कार्यशाला सत्रों में नियमित रूप से उपस्थित होने, दूरस्थ शिक्षा में कार्यशालाओं के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया एवं प्रयोगात्मक कार्य संबंधी किसी भी समस्या हेतु अपने विषय से संबंधित प्राध्यापकों से निसंकोच जानकारी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय निदेशक प्रोफेसर मधु थपलियाल ने शिक्षार्थियों को विज्ञान विषयों में संचालित प्रयोगात्मक कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला, साथ ही मुक्त विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से भी शिक्षार्थियों को परिचित कराया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रो०मधु थपलियाल अन्य प्राध्यापकगण एवं क्षेत्रीय कार्यालय सहायक श्री धनेश्वर नेगी भी उपस्थित रहे।