प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7th राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह, 15 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के मध्य मनाया जायेगा
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7th राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह, 15 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के मध्य मनाया जायेगा । इस वर्ष समाज कार्य सप्ताह का विषय, " Social work: strengthening minds & strengthening Families " है जो की समाज कार्य के माध्यम से मन और परिवारों को मजबूत करने में भावनात्मक लचीलापन लाने, संचार में सुधार करने और सामुदायिक समर्थन नेटवर्क जुटाया जाना शामिल है। समाज कार्यकर्ता व्यक्तियों में मानसिक कौशल को बढ़ावा देने हेतु समग्ररूप में वे सिस्टम-बेस्ड अप्रोच का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही साथ एक इकाई के रूप में परिवार को एक साथ बढ़ने के अवसर को प्राथमिकता देता है। इस वर्ष भी सप्ताहभर अलग अलग दिवसों में NGO,SHGs और रेडियो/ वीडियो के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और परिवार को सशक्त करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे| समाज कार्य का मुख्य धेय सशक्त समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है ,जिसमें वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा सन्निहित है | उक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के MSW के छात्र और शिक्षक , स्वयं सेवी संस्थाएं एवं अन्य सामाजिक संस्थाए सहभाग करेंगीं | निदेशक समाज विज्ञान विद्याशाखा प्रोफ0 रेनु प्रकाश ,भारत में पेशेवर सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय एसोसिएशन की राज्य समन्वयक और समाज कार्य विभाग के संयोजक डॉo नीरजा सिंह के साथ , समाज कार्य विभाग के शिक्षक श्रीमती कुशा सिंह एवं डॉ० पूजा हैडिया आदि द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है |
- Log in to post comments
