Skip to main content

पेस्टल वीड कॉलेज देहरादून बना उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

a
देहरादून। आज पेस्टल वीड कॉलेज देहरादून और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के बाद पेस्टल वीड कॉलेज अब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आधिकारिक अध्ययन केंद्र बन गया है।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह समझौता प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रसार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी जी ने की। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम कश्यप ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह समझौता कॉलेज के लिए काफ़ी लाभप्रद सिद्ध होगा। पेस्टल वीड कॉलेज के सचिव आकाश कश्यप जी और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेम राज भट्ट जी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
कुलपति प्रो. लोहनी जी ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और नई शैक्षिक संभावनाओं का लाभ मिलेगा। कॉलेज प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि यह साझेदारी क्षेत्र के युवाओं के लिए नई राहें खोलेगी। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनीता वर्मा, विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री गोविन्द सिंह रावत, डॉ. शुभाष रमोला आदि मौजूद रहे।