पांच दिवसीय हरेला महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
पांच दिवसीय हरेला महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
/ July 17, 2026
Submitted by
pawankumar
on July 17, 2026
पांच दिवसीय हरेला महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में पांच दिवसीय हरेला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाना है । आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल व राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन डॉ. पलक मित्तल रहीं । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी , डी.एस. बी. परिसर के वानिकी विभाग के प्रो. जीतराम व पूर्व उपनिदेशक आकाशवाणी दिल्ली श्री मनोहर सिंह रावत ने भी पौधारोपण किया। समाज विज्ञान विद्याशाखा,विधि विद्याशाखा एवं शिक्षा विद्याशाखा के निदेशकगण,संकाय सदस्य, कर्मचारी तथा शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण विकसित करने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर रेनुप्रकाश, प्रो. डिगर फर्सवान, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. बीना तिवारी, डॉ. लता जोशी, डॉ. प्रीति बोरा , डॉ. कृष्ण कुमार , डॉ. रंजू जोशी, श्री विनोद बिरखानी आदि ने सक्रिय भागीदारी की ।