दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र हल्द्वानी के अध्ययन केंद्र 16097, पाल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में सत्र 2026–27 के अंतर्गत दीक्षारंभ कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र हल्द्वानी के अध्ययन केंद्र 16097, पाल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में सत्र 2026–27 के अंतर्गत दीक्षारंभ कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय केंद्र हल्द्वानी की सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों, असाइनमेंट, परीक्षा एवं परामर्श संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया।अध्ययन केंद्र समन्वयक श्री तरुण जोशी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार आगामी दिवसों में काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी । इसी प्रकार अन्य शिक्षकों द्वारा भी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई ।
- Log in to post comments
