उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वाधान में योग विभाग, द्वारा 28 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक 10 दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन वेद निकेतन धाम, हरिद्वार में किया जा रहा है
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वाधान में योग विभाग, द्वारा 28 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक 10 दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन वेद निकेतन धाम, हरिद्वार में किया जा रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कार्यशाला का निरीक्षण कर शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें देश एवं विदेशों में योग की बढ़ती लोकप्रियता व रोजगार के अवसरों से भी अवगत कराया । इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ बृजेश कुमार बनकोटी और योग विभाग के शिक्षक डॉ. दीपक कुमार, डॉ नीता दियोलिया एवं योग प्रशिक्षकों की भी उपस्थिति रही। इस 10 दिवसीय कार्यशाला में देश के विविध राज्यों के शिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे है तथा योग के विभिन्न आयामों और आसनों का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
- Log in to post comments
