Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम

Prachar Prasar
*प्रथम कार्यक्रम (दिनांक 19/8/2026)* उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम स्थान- लिटिल बुद्ध सीनियर सेकेंडरी विद्यालय महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के ध्येय ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ अभियान के तहत आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को प्रातः नेपाल प्रचार प्रसार टीम द्वारा लिटिल बुद्ध सीनियर सेकेंडरी विद्यालय महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम द्वारा कक्षा 12वीं के लगभग 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ प्रत्येक कक्षा में उपस्थित होकर संवाद किया गया। श्रीमती लता के सी द्वारा सभी का स्वागत और अभिनंदन नेपाल की स्थानीय भाषा में किया गया। उसके पश्चात विश्वविद्यालय के डॉ दीप प्रकाश ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया की किस प्रकार विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाता है और परीक्षा की क्या व्यवस्था होती है । इसके पश्चात श्रीमति रेखा बिष्ट द्वारा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुँचने के लिए निरंतर प्रयासरत है बल्कि नेपाल के शिक्षार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हो गया है । नेपाल के इच्छुक शिक्षार्थी नेपाल के आस पास के अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश ले सकते हैं । डॉ सुमित प्रसाद द्वारा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों के साथ-साथ कौशल विकास एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम सिंह मोहनी से शिष्टाचार भेंट की और उनके द्वारा विश्वविद्यालय की इस पहल को सराहा और टीम को धन्यवाद दिया। *द्वितीय कार्यक्रम दिनांक 19/8/26* उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम स्थान- त्रिभुवन विश्वविद्यालय, श्री सिद्धनाथ विज्ञान कैम्पस, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को दोपहर में त्रिभुवन विश्वविद्यालय, श्री सिद्धनाथ विज्ञान कैंपस, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल के कैंपस प्रमुख डॉ० तिलमाया ढकाल से टीम ने शिष्टाचार भेंट की तथा विश्वविद्यालय के नेपाल विजिट के उद्देश्य को साझा किया। उनके द्वारा विश्वविद्यालय की इस पहल को सराहा तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उसके पश्चात टीम द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती लता के सी द्वारा सभी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात श्रीमति रेखा बिष्ट,सहायक क्षेत्रीय निदेशक द्वारा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुँचने के लिए निरंतर प्रयासरत है बल्कि नेपाल के शिक्षार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हो गया है । नेपाल के इच्छुक शिक्षार्थी नेपाल के आस पास के अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश ले सकते हैं । समस्त शिक्षकों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रवेश हेतु शिक्षार्थियों के मार्गदर्शन करने हेतु निवेदन किया गया । डॉ सुमित प्रसाद द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर में दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा (ODL) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ODL प्रणाली विद्यार्थियों को अपनी अन्य जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर प्रदान करती है तथा यह शिक्षा को अधिक सुलभ और लचीला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त डॉ दीप प्रकाश द्वारा विज्ञान विषयों के प्रवेश, कार्यशाला एवं मौखिकी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रवेश, पाठ्यक्रम, अध्ययन केन्द्र, ऑनलाइन सुविधाओं एवं परीक्षा संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका टीम द्वारा समाधान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने तथा उच्च शिक्षा के साथ कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। *तृतीय कार्यक्रम (दिनांक 19/8/2026)* उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम स्थान- शुक्ला फाटा एफ़ एम ( सामुदायिक रेडियो) महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के ध्येय ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ अभियान के तहत आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को नेपाल प्रचार प्रसार टीम की ओर से सामुदायिक रेडियों ऑफ़िस का भी भ्रमण किया गया इस दौरान टीम द्वारा नेपाली के रेडियो कर्मचारियों को प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई जिसमें विश्वविद्यालय के डॉ दीप प्रकाश ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया की किस प्रकार विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाता है और परीक्षा की क्या व्यवस्था होती है । इसके पश्चात श्रीमति रेखा बिष्ट द्वारा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुँचने के लिए निरंतर प्रयासरत है बल्कि नेपाल के शिक्षार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हो गया है । डॉ सुमित प्रसाद द्वारा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों के साथ-साथ कौशल विकास एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी वार्ता के बाद रेडियो विभाग से लता के.सी ने एक लाइव टॉक भी किया जिसे लाइव 55 हज़ार लोगों ने सुना। *चतुर्थ कार्यक्रम (दिनांक 19/8/2026)* उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम स्थान- लक्ष्मी सनराइज बैंक महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल टीम द्वारा लक्ष्मी सनराइज बैंक में बैंक के कर्मचारियों को भी प्रवेश के संबंधित जानकारिया दी गई। कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मियों ने प्रवेश, पाठ्यक्रम, अध्ययन केन्द्र, ऑनलाइन सुविधाओं एवं परीक्षा संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका टीम द्वारा समाधान किया गया। एम बी ए एवं पीएचडी में प्रवेश लेने के इच्छुक बैंक कर्मचारियो का भी मार्गदर्शन टीम द्वारा किया गया ।