उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम
प्रथम कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार कार्यक्रम
स्थान- सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय (फ़ार्वेस्टर्न यूनिवर्सिटी), सेंट्रल कैंपस, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के ध्येय ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ अभियान के तहत आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को नेपाल प्रचार प्रसार टीम द्वारा सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय (फ़ार्वेस्टर्न यूनिवर्सिटी), सेंट्रल कैंपस, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य यूनिवर्सिटी सेंट्रल कैंपस प्रो कुम्भ बहादुर चंद रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती लता के सी द्वारा सभी का स्वागत और अभिनंदन नेपाल की स्थानीय भाषा में किया गया।
उसके पश्चात विश्वविद्यालय के डॉ दीप प्रकाश ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया की किस प्रकार विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाता है और परीक्षा की क्या व्यवस्था होती है ।
इसके पश्चात श्रीमति रेखा बिष्ट द्वारा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुँचने के लिए निरंतर प्रयासरत है बल्कि नेपाल के शिक्षार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हो गया है ।
नेपाल के इच्छुक शिक्षार्थी नेपाल के आस पास के अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश ले सकते हैं ।
डॉ सुमित प्रसाद द्वारा प्रवेश से संबंधित जानकारी साझा की । उनके द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की पूर्ण प्रक्रिया, मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट, स्वयं, moocs, आदि से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई । नेपाल के शिक्षार्थियों को प्रवेश हेतु क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। इसके इस दौरान शिक्षार्थियों के के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, डॉ मदन सिंह देओपा, डॉ दीपेंद्र चंद, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ शीलनिधि चंद, सहायक प्राध्यापक डॉ राजेंद्र जोशी, डॉ टीकाराम खरेल, डॉ पृथ्वी राज भट्ट, स्कूल हेड डॉ हरि प्रसाद जोशी एवं अन्य प्राध्यापक/ कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में 100 अधिक शिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
द्वितीय कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नेपाल में प्रचार -प्रसार एवं शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम
स्थान- सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय (फ़ार्वेस्टर्न यूनिवर्सिटी), केंद्रीय कार्यालय, महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय (फ़ार्वेस्टर्न यूनिवर्सिटी), महेंद्रनगर, कंचनपुर, नेपाल के केंद्रीय कार्यालय के कुलपति प्रोफेसर किशन दत्त भट्ट से टीम ने शिष्टाचार भेंट की तथा विश्वविद्यालय के नेपाल विजिट के उद्देश्य को साझा किया।
उसके पश्चात कुलसचिव डॉ गोविंद सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में नेपाल प्रचार प्रसार टीम द्वारा प्रचार- प्रसार/ संवाद कार्यक्रम शिक्षकों कर्मचारियों के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती लता के सी द्वारा सभी का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात श्रीमति रेखा बिष्ट,सहायक क्षेत्रीय निदेशक द्वारा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुँचने के लिए निरंतर प्रयासरत है बल्कि नेपाल के शिक्षार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हो गया है ।
नेपाल के इच्छुक शिक्षार्थी नेपाल के आस पास के अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश ले सकते हैं । समस्त शिक्षकों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रवेश हेतु शिक्षार्थियों के मार्गदर्शन करने हेतु निवेदन किया गया ।
डॉ सुमित प्रसाद द्वारा प्रवेश से संबंधित जानकारी साझा की । उनके द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की पूर्ण प्रक्रिया, मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट आदि से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई । नेपाल के शिक्षार्थियों को प्रवेश हेतु क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।
इसके अतिरिक्त डॉ दीप प्रकाश द्वारा विज्ञान विषयों के प्रवेश, कार्यशाला एवं मौखिकी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
