Skip to main content

"नशामुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

"नशामुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

Program
"नशामुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत आज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की एंटी ड्रग सेल द्वारा नशामुक्ति जागरूकता एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन से हुआ। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने "नशामुक्त युवा–विकसित भारत" का संकल्प लेते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. लोहनी ने युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित एवं मूल्यपरक जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. सीता, डॉ. जगमोहन, डॉ. दिनेश कांडपाल, एंटी ड्रग सेल के सदस्य तथा योग विभाग के अध्यापक एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त उत्तराखण्ड और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। #NashaMuktBharat #ViksitBharat #MyBharat #AntiDrugCampaign #UOU #UttarakhandOpenUniversity #YouthForChange #SayNoToDrugs #ManKiBaat #HealthyYouthHealthyNation

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232