Skip to main content

उच्च शिक्षा आपके द्वार मुहिम के अंतर्गत हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के द्वारा पंचायतघर, डूंगरपुर, हल्दूचौड़ में स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई

Prachar Prasar
आज दिनांक 18 जुलाई, 2026 को उच्च शिक्षा आपके द्वार मुहिम के अंतर्गत हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के द्वारा पंचायतघर, डूंगरपुर, हल्दूचौड़ में स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नव निर्वाचित उपग्राम प्रधान श्रीमती अंजू खोलिया द्वारा कराया गया। बैठक में राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़ से समन्वयक डॉ रीता दुर्गापाल ने सभी को उच्च शिक्षा का महत्व तथा विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी प्रदान भी प्रदान की । सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को मुक्त विश्वविद्यालय के विशेष पाठ्यक्रमों जैसे बी एड, बी एड (विशेष शिक्षा), होम स्टे मैनेजर, एम टी टी एम आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा प्रवेश के लिए वर्तमान में निर्धारित अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 से पहले आवेदन करने हेतु मार्गदर्शित किया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़ से सहायक समन्वयक डॉ कमला पांडे भी उपस्थित रही ।