उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत सितारगंज में प्रचार प्रसार कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत सितारगंज में प्रचार प्रसार कार्यक्रम
/ July 09, 2026
Submitted by
pawankumar
on July 9, 2026
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रचार- प्रसार कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत सितारगंज में प्रचार प्रसार कार्यक्रम।
'उच्च शिक्षा आपके द्वार' मुहिम के अंतर्गत आज दिनांक 8 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र सितारगंज डिग्री कॉलेज में ग्राम प्रधानों के मध्य प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति जी अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम प्रो गिरिजा पांडे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों को मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई जिससे सभी अपने अपने क्षेत्र में प्रवेश से संबंधित जानकारी प्रदान कर सकें ।
कार्यक्रम में डॉ खेमराज भट्ट, कुलसचिव द्वारा उपस्थित सभी जनों को बताया गया की किस तरह से विश्वविद्यालय के विशेष रूप से कंप्यूटर एप्लीकेशन, साइबर सिक्योरिटी, मैनेजमेंट, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, पत्रकारिता, योग, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी इत्यादि पाठ्यक्रमों से संबंधित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा में प्रवेश ले सकते हैं।
प्रो एम एम जोशी जी ने मुक्त विश्वविद्यालय से पारंपरिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की सुविधा संबंधी जानकारी प्रदान की, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ व्यावसायिक संभावनाएं भी बढ़ सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री रेशम सिंह, प्रधान अध्यक्ष ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा एवं सामाजिक उन्नति के लिए आगे आने का आह्वान किया।
अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ अभिमन्यु कुमार ने मुक्त शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा प्राप्त करने की कोई आयु सीमा नहीं होती। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर अपने सपनों को साकार कर सकता है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध लचीले शैक्षणिक वातावरण, स्व-निर्देशित अध्ययन सामग्री, विभिन्न प्रकार की ऑडियो-वीडियो शिक्षण सामग्री आदि के बारे में बताया और समस्त ग्राम प्रधानों को इस कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद दिया ।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेणु रानी बंसल द्वारा धन्यवाद देते हुए विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी शिक्षा से जुड़ी और भी गतिविधिया कराए जाने हेतु आग्रह किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट के समन्वय एवं निर्देशन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं श्रीमती मधु डोगरा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीक्षित द्वारा किया गया ।