Skip to main content

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के मध्य शैक्षणिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के मध्य शैक्षणिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Program
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के मध्य शैक्षणिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर * उच्च शिक्षा, शोध एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगी नई दिशा उच्च शिक्षा, शोध तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मध्य शैक्षणिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। समझौता उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नवीन चन्द्र लोहनी तथा उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर प्रो. सत्यकाम ने प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। समझौते के उपरान्त प्रो. सत्यकाम ने कहा कि यह MoU दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं संस्थागत सहयोग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अंतर्गत शोध एवं नवाचार, संकाय एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक आदान-प्रदान, संयुक्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अध्ययन सामग्री के विकास, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सहयोग किया जाएगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, लचीली एवं सुलभ उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दोनों विश्वविद्यालय मिलकर कार्य करेंगे। यह समझौता मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी, नवाचारोन्मुख तथा विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस साझेदारी से दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे तथा ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में दीर्घकालिक एवं सार्थक सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस समझौते को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी भविष्य में दोनों संस्थानों के मध्य शैक्षणिक, शोध एवं अकादमिक सहयोग को नई गति प्रदान करेगी तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगी।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232