आज दिनांक 12/06/2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनपद देहरादून के अंतर्गत गोद लिए गॉव कोरुवा में उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया
आज दिनांक 12/06/2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनपद देहरादून के अंतर्गत गोद लिए गॉव कोरुवा में उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राे0 मंजरी अग्रवाल ने उपस्थित जन समुदाय को विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगारपरक कार्यक्रमों तथा दूरस्थ शिक्षा की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, विश्वविद्यालय प्रभारी निदेशक, देहरादून डॉ0 सुभाष रमोला ने कहा कि कोरुवा गांव मे पर्यटन और बागवानी की असीम संभावना है और आप सभी मिलकर इसे बढ़ा सकते हो.. आप उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से पर्यटन और बाग़वानी मे उच्च शिक्षित होकर अपने हुनर को बढ़ा सकते हो और स्वरोजगार के माध्यम से पलायन को रोक सकते हो, गृह विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ0 प्रीति बोरा ने जन समुदाय को स्वास्थ्य और पोषण के बारे मे बताते हुए कहा कि संतुलित भोजन करें और अपने भोजन मे मौसमी फलों का सेवन अवश्य करें, योग विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉo नीता देवली ने योग के महत्व को बताया और कहा कि आप योग के द्वारा अपने तन और मन को स्वस्थ रख सकते हो, सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविन्द सिंह रावत ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की शैक्षिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत मे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तक मेले के माध्यम से निशुल्क पुस्तके वितरित की गयीं और पुस्तकालय हेतु निःशुल्क पुस्तके दीं गयीं जो जनता और प्रतिभागियों के शैक्षिक एवं ज्ञानवर्धन मे सहायक सिद्ध हो, इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता तोमर ने कहा कि विश्व विद्यालय द्वारा कोरुवा गांव को गोद लेना हमारे लिए एक सम्मान की बात है और हमारा पूर्ण सहयोग विश्व विद्यालय को रहेगा, कार्यक्रम के अंत मे एस एम आर पी जी कॉलेज के चेयरमैन श्री अनिल तोमर ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास सराहनीय है और ग्रामीण जनता को इसका फायदा अवश्य मिलेगा, इस अवसर पर ग्राम कोरुवा की महिलाओं, पुरुष और छात्रों आदि की भागेदारी रही । उपस्थित जनता के द्वारा विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की गयीं
- Log in to post comments
Hello Haldwani

