Skip to main content

“उच्च शिक्षा आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के लक्ष्य कोचिंग संस्थान के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम

“उच्च शिक्षा आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के लक्ष्य कोचिंग संस्थान के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम

Program
“उच्च शिक्षा आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के लक्ष्य कोचिंग संस्थान के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम कर्णप्रयाग, ०९ जून २०२६ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) द्वारा “उच्च शिक्षा आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग स्थित लक्ष्य कोचिंग संस्थान , ए के स्टडी पॉइंट एवं लाइब्रेरी और शारदा क्लासेज के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट और स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर गिरिजा पांडे , निदेशक क्षेत्रीय सेवाए, डॉ एस एन ओझा, क्षेत्रीय निदेशक डॉ आर सी भट्ट और सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती प्रियंका लोहनी पाण्डेय ने वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं, लचीले विकल्पों और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर समस्त छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में यह बताया गया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कौशल-आधारित एवं व्यावसायिक कार्यक्रम, एनसीवीईटी (NCVET) अनुमोदित कोर्स, क्रेडिट-आधारित संरचना, लचीले अध्ययन विकल्प और बहु-प्रवेश एवं बहु-निर्गम व्यवस्था विद्यार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देते हैं। प्रोफेसर पांडे द्वारा शिक्षा के महत्व , आज के समय में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की भूमिका और मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी । प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि समस्त उत्तराखंड राज्य में विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र हैं कोई भी छात्र जहां से भी उसे सुविधा हो प्रवेश ले सकता है। सत्र में यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि छात्र अब एक ही समय में दो डिग्रियाँ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक संभावनाएँ और बढ़ जाती हैं। प्रो ओझा द्वारा साइंस के पाठ्यक्रमों और विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के साथ न्यू MOU के बारे में जानकारी दी गई । इस सत्र में यह भी बताया गया कि किस तरह से विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियों के लिए अपनी योग्यता बढ़ाने में कैसे मुक्त विश्वविद्यालय अपनी भूमिका निभा रहा है । डॉ भट्ट ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और सभी उपस्थितों का धन्यवाद किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की ओर प्रेरित किया और उन्हें विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एवं डिजिटल शिक्षण संसाधनों से भी अवगत कराया। डॉ भट्ट द्वारा कोचिंग संचालक श्री शुभम गैरोला का भी धन्यवाद किया गया । सहायक निदेशक प्रियंका लोहानी द्वारा सभी छात्रों से अनुरोध किया गया कि वे अपने सामाजिक परिवेश में जानकारी को साझा करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में स्थानीय लोगो को उच्च शिक्षा से जोड़ा जा सके ।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232