नौकरी और व्यापार के साथ करें ज्ञान अर्जन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जागरूकता कार्यक्रम
नौकरी और व्यापार के साथ करें ज्ञान अर्जन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जागरूकता कार्यक्रम
/ June 05, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 5, 2026
नौकरी और व्यापार के साथ करें ज्ञान अर्जन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जागरूकता कार्यक्रम
धनौरी।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलसचिव के आर भट्ट ने कहा कि युवा पीढ़ी नौकरी और व्यवसाय के साथ ज्ञान अर्जन भी कर सकती है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे पाठ्यक्रम डिजाइन किए गए हैं जिनमें रोजगार की पर्याप्त संभावना है।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ऐसे युवाओं के लिए वरदान बना है जिन्होंने परिवार का सहारा बनने के लिए नौकरी अथवा व्यवसाय शुरू कर दिया था और पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ बृजेश बनकोटी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ताकि कोई भी छात्र-छात्र पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. मुनेंद्र सिंह ने कहा कि एक समय था जब विश्वविद्यालय दूर-दूर होते थे। आज विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए डोर टू डोर आ रहा है। सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य डॉ योगेश कुमार ने किया। अध्ययन केंद्र की कोऑर्डिनेटर डॉ छवि त्यागी ने अतिथियों का आभार जताया।