उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव मल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल में विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव मल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल में विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
/ June 02, 2026
Submitted by
pawankumar
on June 2, 2026
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव मल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल में विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव मल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल में आज दिनांक 2/06/2026 को स्वरोजगार, पशु पालन, बागवानी, मत्स्य पालन, एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं, पुरुषों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर कमल देवलाल ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में तथा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे मे बताया तथा एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए अध्ययन और परिश्रम करने को प्रेरित किया ।उन्होंने ग्रामीणों से अपनी शैक्षिक एवं व्यवसायिक प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए स्वरोजगार के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
पौड़ी क्षेत्रीय केंद्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार ने ग्रामीण आम जनमानस को विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारियां प्रदान की।
विश्वविद्यालय की ओर से आए जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ.श्याम कुंजवाल द्वारा ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही रहते हुए विभिन्न ग्रामोद्योग स्थापित करने जैसे मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, हस्तशिल्प उत्पाद, फल उद्यान, दुग्ध उत्पादन एवं कंप्यूटर शिक्षा आदि क्षेत्रों में विशिष्ट कौशल अपनाने एवं स्वरोजगार का सुझाव दिया।
कार्यक्रम के अगले भाग में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉo प्रदीप पंत के द्वारा ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। उक्त चर्चा में ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों, जंगली सुअरों एवं हिंसक जानवरों की एक नई आपदा के रूप में सामने आ रही हैं, उन्होंने ग्रामीण युवाओं से स्वाध्याय की आदत विकसित करने की भी सलाह दी।
मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तक मेले के माध्यम से निःशुल्क पुस्तक वितरित की गई तथा प्रतिभागियों को शैक्षिक एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई गई। आमजन के द्वारा इस तरह के आयोजन की सराहना भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों तथा महिलाओं ने अपनी बातें भी रखी तथा ग्राम प्रधान श्रीमती अनुपमा ने गांव की विभिन्न समस्याओं की चर्चा की । विश्वविद्यालय द्वारा इस विषय में अपने स्तर से जानकारी प्रदान करने तथा पूरा सहयोग पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।