Skip to main content

दिनांक 6 मई 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के इस अध्ययन केंद्र 16022 पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर पर नव प्रवेशित शिक्षार्थियों का एक दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ

दिनांक 6 मई 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के इस अध्ययन केंद्र 16022 पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर पर नव प्रवेशित शिक्षार्थियों का एक दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Prachar Prasar
दिनांक 6 मई 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के इस अध्ययन केंद्र 16022 पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर पर नव प्रवेशित शिक्षार्थियों का एक दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एम सी पांडे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया । उसके उपरांत कार्यक्रम अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस कार्यक्रम का संचालन अध्ययन केंद्र के सह समन्वयक में डॉक्टर प्रमोद पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ एम सी पांडे ने शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की महत्ता एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया।सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा बिष्ट ने उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया एवं अध्ययन केंद्रों की संरचना से सम्‍बन्धित जानकारी दी। मुख्य वक्ता माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, स्व-अध्ययन सामग्री (SLM) के साथ अन्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। माननीय कुलपति जी द्वारा NEP 2020 एवं MOOCS से सम्‍बन्धित जानकारी साझा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि इंडक्शन के साथ-साथ काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाते है जिनमें छात्रों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाते हैं। इस एकदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के अंतर्गत अध्ययन केंद्र द्वारा निशुल्क पुस्तक वितरण का भी आयोजन किया गया जिनमें सफल संचालन में श्री विजय सिंह श्री दीपक सिंह श्री बलवंत सिंह आदि ने कार्य किया। पुस्तक मेले में लगभग 600 पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा इसमें काफी रुचि ली गई ।पुस्तक वितरण का कार्यक्रम आज प्रारंभ होने के बाद आगामी दिवसों में भी जारी रहेगा जिससे विद्यार्थी अच्छी पुस्तकों से अध्ययन कर लाभान्वित हो सके। इस कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र के माध्यम समन्वयक डॉक्टर दीपक खाती के विश्वविद्यालय से की तथा महाविद्यालय के प्रोफेसर एस एस मौर्य डॉ प्रोफेसर जगमोहन सिंह डॉक्टर पुनीता कुशवाहा डॉक्टर सिराज अहमद और डॉ गुरप्रीत सिंह डॉ देवाशीष डॉ प्रकाश पालीवाल डॉ विजय कुमार डॉ ऋचा पुनेठा डॉ सुरेश चंद्र डॉ मूलचंद शुक्ल, श्रीमती मधु उपस्थित रहे

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232