Skip to main content

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कर्णप्रयाग द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमो के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कर्णप्रयाग द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमो के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन

Program
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कर्णप्रयाग द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमो के प्रचार प्रसार हेतु ग्रीष्मकालीन सत्र, जुलाई २०२६ में प्रवेश से सम्बंधित विस्तृत जानकारी एवं शिक्षार्थियों की शंकाओं के निवारण हेतु विशेष प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण के RKJSNSN मेमोरियल विद्यालय में आज दिनांक ०६ मई २०२६ को प्किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों के अतिरिक्त लगभग ८० से अधिक विद्यार्थी जुड़े। उक्त कार्यक्रम में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कर्णप्रयाग केंद्र से सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमति प्रियंका लोहनी ने प्रतिभाग किया और शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय से संबंधी समस्त जानकारियों को साझा किया । उन्हें बताया गया कि विश्वविद्यालय केवल एक क्लिक की दूरी में है, प्रवेश से लेकर सत्रीय कार्य सभी ऑनलाइन माध्यम से किए जाते है एवं परीक्षा नजदीकी स्टडी सेंटर में संपन्न की जाती है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय प्रवेश संबंधी जानकारियों को जन जन तक पहुंचना है अतः विद्यार्थियों से आवाहन किया गया कि वे कार्यक्रम में प्राप्त जानकारियों को अपने गांव, मोहल्ले और पड़ोस तक प्रचारित व प्रसारित करें । साथ ही इस संबंध में उनके समक्ष जो समस्याए आ रही हैं उनका निराकरण किस प्रकार किया जा सकता है उसकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती ममता नेगीजी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की । इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही। उन्होंने भी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश में रुचि दिखाई। आज दिनांक ०६ मई २०२६ को ही एक और कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय गैरसैंण में 11th व 12th के छात्र छात्राओं के साथ कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नवीन एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। प्रचार प्रसार कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय वर्तमान में 100 से अधिक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक चला रहा है, जिनमें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित कोर्स भी सम्मिलित हैं। विद्यार्थियों को सहायक निदेशक श्रीमती प्रियंका लोहनी ने संबोधित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से आई टीम का धन्यवाद किया. इस अवसर पर समस्त अध्यापको की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

For Administrative enquiries:

Uttarakhand Open University

Behind Transport Nagar, Vishwavidyalaya Marg,
Haldwani (Nainital) 263139 Uttarakhand

Toll Free : 1800 180 4025
Operator : 05946-286000


Admissions : 05946286002


Book Distribution Unit : 05946-286001


Exam Section : 05946-286022


Fax : 05946-264232